July 20, 2026

CG लॉकडाउन : अब होटलों में भी आयोजित हो सकेंगी शादी कार्यक्रम, कलेक्टर ने दी अनुमति

sadi

गरियाबंद। गरियाबंद प्रशासन ने लॉकडाउन में आंशिक छूट देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश जिला कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब कपड़ा, जूता, बर्तन, हार्डवेयर, इलेक्ट्रॉनिक, जनरल और सराफा बाजारा भी खुलेंगे।


इन दुकानों के लिए प्रशासन ने दोपहर 12 से 2 बजे तक समय तय किया है। वहीं, मंडी भी दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी और सभी बैंक आधे स्टाफ के साथ काम करेंगे। प्रशासन ने होटल में शादी की अनुमति दे दी है, लेकिन 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

आपको बता दें की कोरोना संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। गरियाबंद जिले में भी 31 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है।


You may have missed