July 21, 2026

CG ब्रेकिंग : शिक्षक और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पत्थर से कुचला पति-पत्नी का सिर

BREAKING

Teacher and his wife brutally murdered in Nagar Panchayat Kurud : 

धमतरी। नगर पंचायत कुरूद (Nagar Panchayat Kurud) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जंहा एक शिक्षक और उसकी पत्नी की सिर को पत्थर से कुचलकर बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया है |घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.वही इस वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है.


बताया जा रहा है कि शिक्षक तुलेश चंद्राकर उसकी पत्नी सुमित्रा कुरूद के श्रीराम टाउन कॉलोनी में अपने स्वंय के आवास में रहते थे.घटना बीती रात की बताई जा रही है.पति पत्नी का शव छत के उपर मिला है.जबकि उसके बच्चे सुरक्षित बताये जा रहे है.सुचना मिलते ही पुलिस टीम मौके में पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है.पुलिस की माने तो हत्या की वजह और कातिल का अभी पता नही चल पाया है फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम की मदद ले रही है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है।


You may have missed