Ragini Dwivedi : जानी-मानी एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी के ग्लैमरस अवतार पर आप हार बैठेंगे दिल
Glamorous avatar of well-known actress Ragini Dwivedi :
साउथ इंडियन सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी (actress Ragini Dwivedi) ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा लिया है. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्मों से की मगर बाद में वो तमिल, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आने लगीं.



एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग गजब की है. उन्हें इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते हैं जो उनकी खूबसूरती के मुरीद हैं. वैसे तो एक्ट्रेस अपना ज्यादा ध्यान समाज सेवा में लगाती हैं. लॉकडाउन के वक्त वो लगातार संस्थाओं के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद कर रही हैं. इसके अलावा भी वो कई समाजसेवा से जुड़ कामों में लगी रहती हैं जिसके झलक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिलती है. एक्ट्रेस रागिनी (actress Ragini Dwivedi) एक ओर जहां सोशल वर्क में बिजी रहती हैं, दूसरी ओर उनका हॉट अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है.

रागिनी (actress Ragini Dwivedi) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरस्टार सुदीप के साथ कन्नड़ फिल्म वीरा मदाकारी से की थी. ये फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी. इसके बाद एक्ट्रेस रागिनी(actress Ragini Dwivedi), सुदीप के साथ फिर साल 2011 में फिल्म में नजर आईं. ये फिल्म तमिल की सिंघम फिल्म का कन्नड़ रीमेक थी.

एक्ट्रेस को बड़ी सफलता हाथ लगी साल 2014 में जब वो बतौर लीड रोल में फिल्म रागिनी आईपीएस में नजर आईं. इस फिल्म में एक्ट्रेस की खूब तारीफ हुई थी. आज के वक्त में रागिनी द्विवेदी (actress Ragini Dwivedi) कन्नड़ फिल्मों की लीड एक्ट्रेस (Lead actress of kannada films) हैं इस वजह से वो कई समाज सेवा से जुड़े कामों में जुड़ी रहती हैं जिससे वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर सकें.

एक्ट्रेस साल 2020 में तब सुर्खियों में थीं जब ड्रग्स रैकेट केस से जुड़े एक मामले में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने रागिनी के घर पर छापेमारी की. उन्हें सितंबर में हिरासत में भी लिया गया था. उनसे 7 घंटे ड्रग्स के मामले में पूछताछ भी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबित रागिनी द्विवेदी (actress Ragini Dwivedi) जल्द ही कन्नड़ फिल्म गांधीगिरी में नजर आएंगी. माना जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी.

