August 13, 2026

टूलकिट मामला : बृजमोहन-मूणत के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे डॉ. रमन सिंह

tulkit

रायपुर। बहुचर्चित टूलकिट मामले में पूछताछ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सिविल लाइन थाना पहुंच गए। पुलिस ने उनसे पूछताछ के लिए दोपहर 12.30 बजे का समय तय किया। लेकिन तय समय से पूर्व ही भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और अन्य नेताओं के साथ सुबह 10.30 बजे सिविल लाइन थाने पहुँच गए।
टूलकिट केस में पूर्व सीएम डां रमन सिंह खुद पूछताछ के लिए सोमवार की सुबह सिविल लाइन थाने हाजिर हो गए। जबकि पुलिस टीम साढ़े 12 बजे मौलश्री स्थित उनके निवास जाने वाली थी।



You may have missed