June 3, 2026

वाह भई वाह! इस प्रेमी जोड़े ने रचाई धरती की जगह आसमान में शादी, क्या देखी आप ने ऐसी अनोखी शादी?

IMG_20210524_111909

Couples married relatives in plane :


मदुरै। एक कपल ने लॉकडाउन को अपनी शादी के बीच नहीं आने दिया। कोरोना प्रतिबंधों को देखते हुए कपल ने धरती छोड़कर आसमान में शादी कर डाली। तमिलनाडु में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 24 मई से 31 तक 7 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।

रिश्तेदारों के साथ विमान में ही शादी–
यह अनोखी शादी तमिलनाडु के मदुरै में हुई है, कपल ने रिश्तेदारों के साथ विमान में ही शादी रचा डाली। मदुरै के रहने वाले राकेश और दीक्षा ने ए चार्ट्ड हवाई जहाज के अंदर अपनी शादी कराई। इन्होंने एक विमान किराए पर लिया और 130 रिश्तेदारों के साथ आसमान में शादी की। यह शादी दो दिन पहले हुई।

बता दें कि जैसे ही राज्य में एक दिन की छूट की घोषणा हुई उन्होंने अपनी शादी करने की योजना बना ली। कपल ने यह भी दावा किया है कि सभी 130 यात्री उनके रिश्तेदार थे और सभी ने आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट जमा कराई थी। इसके बाद ही इन्हें विमान में चढ़ाया गया था।


You may have missed