BIG NEWS : अब इस जिले के महिला एडीएम ने दुकानदार को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल
Video of Shajapur slapping Additional Collector Manjusha Vikrant Rai :
मध्यप्रदेश : छत्तीसगढ़ के एक अधिकारी का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना पर काफी बवाल होने के बाद डीएम को हटा दिया गया था। अब ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला आधिकारी ने कोरोना कर्फ्यू के दौरान खुली दुकान में मौजूद एक बच्चे को थप्पड़ जड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना दो दिन पुरानी है।


पढ़िए पूरी खबर-
खबरों के मुताबिक एमपी के मालवा क्षेत्र के शाजापुर की अपर कलेक्टर मंजूषा विक्रांत राय (Additional Collector Manjusha Vikrant Rai) का थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक जूते की दुकान में मौजूद बच्चे को थप्पड़ मारा था। वे लॉकडाउन के दौरान कथिततौर पर दुकान खोलने को लेकर गुस्सा थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अधिकारी के साथ कई अन्य पुलिसवाले भी हैं।
MP: In a viral video, Shahajpur ADM was seen slapping a footwear shopkeeper, during the sealing of shops as a part of following #COVID19 lockdown guidelines
Shopkeeper says, “The shutter was down, still Policemen pulled it up. ADM slapped me & Policeman even hit me with stick.” pic.twitter.com/r1twTEn4nt
— ANI (@ANI) May 24, 2021
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने कहा है कि जरूरत पड़ी को महिला अधिकारी पर कार्रवाई होगी। कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, “मुझे घटना की जानकारी मिली है। एडीएम ने ठीक से व्यवहार नहीं किया. जरूरत पड़ी तो अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।”

