BIG NEWS : तारक मेहता का उल्टा चश्मा की “बबीता जी” के बाद अब इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार करने की उठी मांग
Demand for arrest of actress Yuvika Chaudhary on social media :


तारत मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने एक वीडियो में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस कारण उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की मांग होने लगी थी। हालांकि, बाद में विवाद बढ़ता देख मुनमुन को माफी तक मांगनी पड़ गई थी। ठीक इसके बाद अब फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) और ‘बिग बॉस’ (BIG BOSS) फेम एक्ट्रेस युविका चौधरी (Yuvia Chaudhary) ने भी कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी है।
Yuvika Chaudhary committed an offence under section 153A of IPC which is a cognizable & non-bailable offence & for which she must be arrested. #ArrestYuvikaChoudhary pic.twitter.com/3qpHXBeP6h
— Nitin Meshram (@nitinmeshram_) May 25, 2021
युविका (Yuvia Chaudhary) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने हाथ में मोबाइल थामे पति प्रिंस नरूला का वीडियो शूट कर रहती हुई दिख रही हैं। यहां प्रिंस अपना हेयरकट ले रहे हैं। तभी वीडियो बनाते हुए युविका कहती हैं, “जब भी मैं व्लॉग बनाती हूं तो मैं भं…. की तरह आकर खड़ी हो जाती हूं। मुझे इतना टाइम ही नहीं मिलता कि मैं खुद को निखार सकूं। मैं बहुत खराब दिख रही हूं और प्रिंस मुझे तैयार होने का वक्त ही नहीं देता।”
अब युविक (Yuvia Chaudhary) का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से समाज में छोटी मानसिकता के चलते जाति से जुड़े भेदभाव दूर नहीं हो रहे हैं। इसी कारण अब लोगों ने युविकाा चौधरी (Yuvia Chaudhary) की गिरफ्तारी की मांग भी करना शुरू कर दिया है। अब ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary भी ट्रेंड करने लगा है।

युविका (Yuvia Chaudhary) को जल्द ही अपनी गलती का एहसास भी हो गया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर अपने एक ट्वीट के जरिए माफी मांगी है। उन्होंने लिखा, ‘हाय दोस्तों, मुझे उस शब्द का अर्थ नहीं पता था जिसका मैंने अपने व्लॉग में इस्तेमाल किया। मेरा किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था और किसी को चोट पहुंचाने के लिए ऐसा नहीं कर सकती। मैं हर शख्स से माफी मांगती हूं. मुझे उम्मीद है आप समझेंगे। मैं सभी से प्यार करती हूं।’

