छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स ने बाजार अनलॉक किये जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। छग चेम्बर ऑफ कामर्स रायपुर एकता पैनल (Chhattisgarh Chamber of Commerce Raipur),रायपुर में आड इवन हटाकर दोनों ओर के दुकानों को सम्पूर्ण व्यवसाय संचालन की अनुमति देने पर मुख्यमंत्री व प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। ।ऐसे समय में जब व्यापार व व्यापारी जगत अत्यंत दुविधापूर्ण परिस्थितियों का सामना कर रहे थे,आपने सिलसिलेवार व्यापार को लाक से अनलाक की ओर लाकर जिन सुविधाओं का आदेश दिया है,व्यापारी वर्ग ने काफी हद तक राहत महसूस की है।


कोरोना काल में जान जोखिम में थी,तो लाकडाउन लगाया और अब हालात सुधरने पर, आर्थिक तंगी के मद्देनजर अनलाक किया। एक ओर छोटे व बड़े दुकानदारों को राहत दी,वहीं आटोमोबाइल क्षेत्र की प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझते हुए व्यापारी वर्ग व मातहत कर्मचारी गण की रोजी – रोटी का भी सम्पूर्ण ध्यान रखा। हर वर्ग के लिए प्रशासन की सकारात्मक सोच का एकता पैनल स्वागत करता है।
रायपुर नगर का प्रत्येक वर्ग प्रशासन द्वारा तय मानकों (गाइडलाइन) का पालन करते हुए व्यवसाय संचालन हेतु प्रतिबद्ध है व आगे भी इसी तरह सहयोग का वादा करता है। एकता पैनल आपसे आग्रह है कि रोज कमाने -खाने वाले ठेले, खोमचे वाले गरीबों को भी गाइडलाइन का सम्पूर्ण पालन करते हुए काम-धंधा शुरू करने की अनुमति प्रदान की जाए। उक्त जानकारी एकता पैनल के प्रवक्ता दिनेश अठवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

