April 18, 2026

Raipur Police : लोंगो को जागरूक करने रायपुर पुलिस चलाएगी #Mask_UP_ अभियान

raipurpolice1

रायपुर। एसएसपी, रायपुर अजय यादव के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस (Raipur Police) योंगो को कोरोना के प्रति जागरूक करेगी। एसएसपी अजय यादव ने आम जनता के नाम पत्र लिखकर Mask_UP_ अभियान से जुड़ने दी अपील किया है। पत्र में उन्होंने लिखा है, आज से बाजार प्रतिबंधों और कोविड उपयुक्त प्रोटोकॉल के साथ खुले हैं। यह सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है कि सभी नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर हर समय मास्क पहनें।


उनमें से कुछ ऐसे लोग हो सकते है जिनके पास मास्क नहीं है। समुदाय के रूप में यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें पहचानें और उन्हें मास्क प्रदान करें। रायपुर पुलिस #Mask_UP_ नाम से एक पहल कर रही हैं। इसके लिए आपकी सहायता और समर्थन की आवश्यकता होगी। यदि आप इस अभियान के लिए मास्क प्रदान करना चाहते है तो इसके लिए तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से मोबाइल नंबर 9479191003 पर संपर्क कर सकते है। #Mask_Warrior के रूप में नामांकन के लिए अंजनी वार्सने सीएसपी कोतवाली से मोबाइल नंबर 7836810364 पर सम्पर्क कर सकते है ।


You may have missed