April 29, 2026

रायपुर ब्रे़किंग : रायपुर में मर्डर, तीन युवकों ने एक दूसरे पर किया चाकुओं से ताबरतोड़ वार

tabartod

Young man killed by stabbing in Raipur :


रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) से एक बार फिर चाकू-बाजी की घटना सामने आई है जिसमे एक युवक की मौत बताई जा रही है वही दो युवक बुरी तरह से जख्मी बताये जा रहे है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवकों में विवाद की वजह गांजा की खरीदी-ब्रिकी का बताया जा रहा है।

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर मलसाय तालाब की है। आज दोपहर में तीन दोस्त चेतन साहु, रशिक सोनी, यशवंत जायसवाल के बीच गांजा को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, तीनों ने अपने पास रखे चाकू से एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवकों को चोट आयी है। वहीं इस हमले में अस्पताल लेजाने के दौरान चेतन साहू की मौत हो गयी है।

गांजे की बिक्री को लेकर हुआ विवाद-
बताया जा रहा हैं कि तीनो युवक पुरानी बस्ती क्षेत्र, खुशालपुर मे गांजा खरीदी-ब्रिकी का काम करते थे। इसी को लेकर तीनों में काफी समय से विवाद चल रहा था। आज भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था और विवाद के दौरान तीनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जिसमे से एक की मौत बताई जा रही है।


You may have missed