May 1, 2026

आज 25 मई का राशिफल : जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशिफल
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबुते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी।


वृषभ राशिफल
किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलने की संभावना के बीच विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशिफल
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता मिलने की संभावना है। अपने संबंधो के प्रति आप लापरवाही न करें।

कर्क राशिफल
कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे। वहीं नौकरी में बदलाव की चाहत के बीच फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।

सिंह राशिफल
समय का सदुपयोग करें। आप मेहनत करें और अपनी संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनी संगत बदलें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे। दूसरों की उन्नती से दुखी न हों।

कन्या राशिफल
व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।समय पर काम के न होने से मन अशांत रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

तुला राशिफल
व्यवसाय में मंदी के बीच आज व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य लम्बित रहेंगे। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे।

वृश्चिक राशिफल
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।

धनु राशिफल
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

मकर राशिफल
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल
व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। सतर्क रहते हुए विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना करेंगे। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

मीन राशिफल
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे।परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।


You may have missed