#carryminati : तो कैसे है आप लोग.. कैरीमिनाती का नया वीडियो वायरल..इस बार ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट्स को किया बुरी तरह Roast
Carry Minati roasts Bigg Boss 14 and its contestants :


नई दिल्ली। हाल ही में 30 मिलियन यानी 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स का शानदार पड़ाव पार करने वाले यू-ट्यूबर कैरीमिनाती (Carry Minati) यानी अजय नागर (Ajay Nagar) ने नये वीडियो में बिग बॉस 14 (BIG BOSS 14) और इसके कंटेस्टेंट्स को रोस्ट किया है। कैरीमिनाती (Carry Minati) ने मुख्य रूप से शो की विनर रहीं रूबीना दिलैक(Rubina Dilaik), जैस्मीन भसीन, एजाज़ ख़ान, जान कुमार शानू, राखी सावंत और रनर अप रहे राहुल वैद्य पर मज़ेदार टिप्पणियां की हैं।
https://twitter.com/Lunatic__Boi/status/1396522330659033089?s=19
कैरी के इस वीडियो की कई क्लिप्स सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं और यू-ट्यूब पर कैरीमिनाती (#carryminati) ट्रेंड हो रहा है। इन कंटेस्टेंट्स के फैंस भी वीडियो को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
द लैंड ऑफ़ बिग बॉस (THE LAND OF BIG BOSS) के नाम से बना वीडियो 23 मई यानी रविवार को अपलोड किया गया था। वीडियो को अब तक 90 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं। वीडियो में कैरीमिनाती (#carryminati) ने विजेता रूबीना दिलैक (Rubina Dilaik) के चीखने-चिल्लाने पर मज़ेदार टिप्पणी की है।

वहीं, जैस्मीन भसीन के रोने और अली गोनी के साथ उनकी समीकरण पर कमेंट किया है। एजाज़ ख़ान की किसी टास्क से पहले स्ट्रेटजी बनाने की आदत पर कैरी ने मज़ाक किया है। वहीं, बिग बॉस 14 में (BIG BOSS 14) कंटेंट क्रिएट करने के आरोपों पर सलमान ख़ान के भड़कने को भी हाइलाइट किया गया है।

