छत्तीसगढ़ के इस संभाग में दिख रहा चक्रवात तूफान ‘यास’ का असर, तेज हवाओं के साथ छाया घाना कोहरा
अंबिकापुर। चक्रवात ‘यास’ का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। सरगुजा संभाग में भी चक्रवात ‘यास’ का असर देखा जा रहा है। मैनपाट में तेज हवा के साथ घना कोहरा छा गया है। अरब सागर के तटीय इलाकों में आये चक्रवाती ‘ताउते’ की वजह से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रूक-रूक कर बारिश हुई तथा तेज ठंडी हवाएं चली। इससे दोनों प्रदेश के कई भागों में गर्मी से राहत मिल गई और मौसम सुहावना हो गया है।



