राजधानी के इस इलाके में युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या की ली है। आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नही हो सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना प्रभारी विनीत दुबे ने बताया कि मृतक अजय डेहरिया पिता स्वर्गीय गेंदू राम डेहरिया 26 वर्ष खमतराई सतनामी पारा का रहने वाला था। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

