कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेश में कम हुए कोरोना के आंकड़े, लेकिन फिर पढ़े मौत के आंकड़े, देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्त्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज आज 2824 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 5545 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही 69 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
आज सबसे ज्यादा आंकड़े सरगुजा से 266 से सामने आए हैं। इसके बाद सूरजपुर से 208 से मामलों की पुष्टि हुई। रायगढ़ से 175, दुर्ग से 54, राजनांदगांव से 66, बालोद से 97, बेमेतरा से 29, कबीरधाम से 47, रायपुर से 94, धमतरी से 115, बलौदा बाजार से 166, महासमुंद से 92, गरियाबंद से 54, बिलासपुर से 65, कोरबा से 101, जांजगीर- चाम्पा से 168, मुंगेली से 145, जीपीएम से 49, कोरिया से 190, बलरामपुर से 118, जशपुर से 169, बस्तर से 93, कोंडागांव से 59, दंतेवाड़ा से 34, सुकमा से 47, कांकेर से 69, नारायणपुर से 27, बीजापुर से 26, अन्य राज्य से 01 मरीज शामिल है।


