April 19, 2026

वाह भई वाह! बेहोश कोबरा सांप को युवक ने मुंह से ऑक्सीजन देकर ऐसे बचाई जान

IMG_20210527_211348

सुकमा। उड़ीसा के मलकानगिरी जिले में रिहायशी इलाकों में घुसे एक कोबरा को मुंह से ऑक्सीजन देने वाले सांप प्रेमी को भी देखा गया है। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोबरा बेहोश हो गया था, जिसके बाद बेहोश पड़े सांप की जान बचाने के लिए सांप प्रेमी उसे मुंह से ऑक्सीजन देते नजर आए।


इसे भी पढ़ें– हवसी पति की काली करतूत : पत्नी ने किया सेक्स से इनकार तो पत्नी को मारी गोली और बच्चों को फेंका नहर में

मलकानगिरी के स्नेहाशीष नायक होमगार्ड की नौकरी करते हैं। जिस कोबरा को देख कर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लोग उससे दूरी बना बैठते हैं। स्नेहाशीष सांप के ऐसे प्रेमी है की सांपों की जान बचाने मुंह से ऑक्सीजन तक देने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक नज़ारा बुधवार को मलकानगिरी जिला मुख्यालय में देखने को मिला, जब बेहोश पड़े सांप के रेस्क्यू के दौरान सांप प्रेमी स्नेहाशीष सांप को मुंह से ऑक्सीजन देते नजर आए।

इसे भी पढ़ें– हैवानियत की हदें पार : खाना देने के बहाने ड्राइवर और कर्मचारी ने एम्बुलेंस में किया गर्भवती महिला से दुष्कर्म

दरअसल बुधवार को मलकानगिरी नोवागुड़ा में एक घर मे कोबरा घर घुस आया, जिसके बाद इलाके में खलबली मच गई। जैसे ही कोबरा के होने की जानकारी स्नेहाशीष को मिली स्नेहाशीष अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। दीवार के बीच सांप के होने की वजह से रेस्क्यू के लिए दीवार को भी तोड़ा गया।

इसे भी पढ़ें– सेक्स रैकेट : आवासीय इलाके में डॉक्टर के घर सेक्स रैकेट..पुलिस की छापेमारी में महिला समेत चार गिरफ्तार

इस बीच ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोबरा वहीं बेहोश हो गया। कोबरा को निकालने के बाद थोड़ी देर खुली हवा में रखा गया और इसके बावजूद जब कोबरा होश में ना आया तो स्नेह आशीष ने कोल्ड ड्रिंक पीने वाले पाइप से कोबरा को ऑक्सीजन देने लगा और कुछ ही देर में कोबरा होश में आ गया। कोबरा को रेस्क्यू कर बचाया गया और सुरक्षित ठिकानों पर छोड़ दिया गया।


You may have missed