बड़ी खबर : बॉलीवुड के जाने माने इस फिल्म डायरेक्टर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Bollywood film director Anurag Kashyap has a heart attack :
नई दिल्ली। बॉलीवुड (Bollywood ) से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है की फिल्म डायरेक्टर (film director) अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बीते रविवार को तबीयत बिगड़ गई, सीने में दर्द होने की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच के बाद सामने आया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उनकी एंजियोप्लास्टी की, अब धीरे-धीरे अनुराग कश्यप की हालत में सुधार आ रहा है।


पढ़िए पूरी खबर-
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने सीने में दर्द और शरीर में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर से चेकअप कराया, डॉक्टर ने तुरंत ही एंजियोप्लास्टी की, जिसमें पता चला कि अनुराग को हार्ट में ब्लॉकेज है, इसके तुरंत बाद ही उन्हें अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती कर दिया गया।

सेहत में हो रहा सुधार-
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल अनुराग की सर्जरी हो रही है और वे पहले से बेहतर हैं और धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, डॉक्टर्स ने एक हफ्ते तक आराम करने के लिए कहा है, उसके बाद ही अनुराग काम पर वापसी कर सकते हैं।

