July 21, 2026

Video : मदिरा प्रेमियों ने नारियल–अगरबत्ती के साथ किया शराब दुकान के खुलने का स्वागत..और कहा भट्टी देवता की जय

IMG_20210527_093949

रायपुर। कोरोना के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण यहां 45 दिन बाद बुधववार को देसी मदिरा की दुकानें खुली हैं। दुकान खुलने पर एक मदिरा प्रेमी अगरबत्ती और नारियल लेकर पहुंच गया और शराब लेने के बाद दुकान के सामने ही अगरबत्ती जलाकर पूजा की। मदिरा प्रेमी ने दुकान के सामने नारियल फोड़ा और तो और भट्ठी देवता के जयकारे भी लगाए। इसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। शराब के प्रति ऐसी दीवानगी लोगों ने पहले कभी नहीं देखी।


 

वीडियो रायपुर का बताया जा रहा है, छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करते लोगों को सुनकर छत्तीसगढ़ के होने की पुष्टि भी की जा रही है। लेकिन यह किस शराब की दुकान का है और ये लोग कौन है मालूम नहीं चल पाया है। इसे रायपुर का ही बताया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए 7 अप्रैल से शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया था। तकरीबन 45 दिन तक दुकानें बंद थीं। नशे की तलब में कई लोगों ने नशीले पदार्थ पीकर अपनी जान भी गंवाई। इसके मद्देनजर आबकारी विभाग ने शराब की ऑनलाइन डिलीवरी 10 मई से शुरू की थी। लेकिन स्टाफ और पहले से इस तरह की सुविधा नहीं होने के कारण यह उतनी कारागार नहीं हो पाई। लिहाजा सरकार ने 26 मई से देशी शराब की दुकानों को खोल दिया है। जबकि अंग्रेजी शराब की सेवा ऑनलाइन ही जारी है।


You may have missed