June 3, 2026

Bollywood Durg Case : सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में सिद्धार्थ पिठानी गिरफ्तार

20210528_201236

Siddharth Pithani arrested in Sushant Singh Rajput case related to drugs :


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की मौत मामले से जुड़े ड्रग्‍स केस में शुक्रवार को नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो NCB ने बड़ी कार्रवाई की। करीब छह महीने से अध‍िक समय से इस केस की खाक छान रही एनसीबी ने सुशांत के फ्लैटमेट रह चुके सिद्धार्थ पिठानी Siddharth Pithani को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद में सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी Siddharth Pithani Arrested ऐसे समय में हुई है, जब करीब एक महीने बाद ही सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी भी है।

पढ़िए पूरी खबर–
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) से जुड़े ड्रग्स (Drugs) मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार किया है। पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया। एनसीबी की एक टीम सिद्धार्थ पिठानी को मुंबई ला रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।

सुशांत की मौत के बाद कई लोगों के नाम आए थे सामने–
बता दें, सुशांत के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम सामने आया था। इन लोगों में एक नाम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का भी था। सिद्धार्थ सुशांत के साथ रहते थे। सुशांत की लाश को सबसे पहले देखने वालों में से सिद्धार्थ एक थे।

सुशांत की मौत के बाद कई लोगों के नाम आए थे सामने–
बता दें, सुशांत के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम सामने आया था। इन लोगों में एक नाम उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी का भी था। सिद्धार्थ सुशांत के साथ रहते थे। सुशांत की लाश को सबसे पहले देखने वालों में से सिद्धार्थ एक थे।

सिद्धार्थ पिठानी ने बार बार बयान क्यों बदला–
सिद्धार्थ पिठानी सुशांत के बहुत करीबी दोस्तों में रहा। सुशांत के घर में वह उनके साथ ही रहता था। सुशांत के अंतिम दिनों में सिद्धार्थ उनका करीबी था तो पुलिस और CBI ने भी सिद्धार्थ से खूब पूछताछ की। सिद्धार्थ इस कार्यवाही में लगातार बयान बदलता रहा। उसको लेकर भी सवाल यह रहा कि आखिर अंत समय में उसने पाला क्यों बदला।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके बाद इस मामले की जांच मुंबई पुलिस (Mumbai Police) और बाद में पटना पुलिस ने की। हालांकि बाद में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच CBI को सौंप दी गई। वहीं इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Actress Riya Chakraborty) और उनके भाई सहित कई लोगों को नारोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था।


You may have missed