June 5, 2026

मर्डर ब्रेकिंग : सिर पर कुल्हाड़ी और सीने में चाकू घोंपकर 12 साल के बच्चे की हत्या

IMG_20210528_193900

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है की यहां 12 साल के एक बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया और सीने में चाकू घोंप दिया। बच्चें का शव सड़क पर पड़ा मिला। बच्चा शाम को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आशंका है कि बुरी संगत के चलते उसकी हत्या की गई है। मामला भोपालपट्नम थाना क्षेत्र का है।


पढ़िए पूरी खबर–
जानकारी के अनुसार से करीब 3 किमी दूर रामपुरम निवासी अशोक झाड़ी अपनी पत्नी के साथ दूसरे गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उनका 12 साल का बेटा उमेश झाड़ी और बेटी थे। बताया जा रहा है कि उमेश बुधवार शाम को घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। रात तक भी भाई नहीं आया तो बेटी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वह अगले दिन गांव आए और पुलिस को सूचना दी। इस बीच बच्चे का शव मिल गया।

भोपालपट्नम SDOP अभिषेक सिंह ने बताया है कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बच्चे के सिर पर कुल्हाड़ी और सीने पर धारदार चीज से वार किया गया है। पुलिस ने नक्सली घटना से इनकार किया है। उनका कहना है कि बच्चा गलत संगत में पड़ गया था। पैसों के विवाद में हत्या किए जाने की आशंका है। इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह नहीं पता चला है कि बच्चा किससे मिलने गया था।


You may have missed