CG में रेप : फुफेरे भाई के साथ मिलकर समधन से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सरकंडा क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है यहां, फुफेरे भाई के साथ मिलकर समधन के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।


पढ़िए पूरी खबर-
सरकंडा थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित सीपत क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित की बेटी की शादी सरकंडा में हुई है। बीते साल पीड़ित अपनी बेटी के रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। शादी के बाद उसकी बेटी के ससुराल वाले दूसरे गांव चले गए। इस पर वह अपनी बेटी के घर की देखभाल के लिए रुकी थी।
दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम-
इस दौरान महिला का समधी वापस लौट आया। उसने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के विरोध पर वह सफल नही हो पाया। समधी की हरकत से डरी महिला अपने गांव लौट गई।
महिला की बेटी से दुष्कर्म-
कुछ दिन बाद पोते की तबीयत बिगड़ने पर वह बेटी के घर आई थी। इस दौरान समधी ने महिला की बेटी से धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला ने लोकलाज के भय से किसी को घटना की जानकारी नही दी। इसके कुछ ही दिनों बाद महिला के दमांद की तबीयत बिगड़ गई। इस पर महिला ने अपने दमांद को अस्पताल में भर्ती कराया।
दो लोगों ने मीलकर किया दुष्कर्म-
इसी बीच समधी ने अपने फुफेरे भाई को भी बुला लिया। दोनों ने शराब पीकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना से महिला की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उपचार के बाद महिला ने घटना की जानकारी पति को देकर सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

