धमतरी में पदस्थ रहे सेवानिवृत्त कलेक्टर का निधन, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
Former Dhamtari Collector and retired IAS Naval Singh Mandavi passed away :
धमतरी। छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड़ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव, संयोजक वीर मेला आयोजन समिति राजाराव पठार छत्तीसगढ, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल के संरक्षक, धमतरी के पूर्व कलेक्टर और सेवानिवृत्त आईएएस Former Dhamtari Collector and retired IAS नवल सिंह मंडावी Naval Singh Mandavi का २८ मई को निधन हो गया।


अंत्येष्टि कार्यक्रम शुक्रवार को ही पैतृक ग्राम देवकोट जिला बालोद में संध्या रखा गया है। उनके निधन पर सर्व आदिवासी समाज, अंगारमोती ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और श्री मंडावी के परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की।
वही बालोद दौरे के पर निकले धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा थोड़ी देर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में रुके। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने धमतरी में रह चुके पूर्व कलेक्टर नवल सिंह मंडावी के निधन में अपना शोक व्यक्त करते हुए कहा वह मेरे राजनीति गुरु थे, समाज की एक बड़ी क्षति है। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर,आलोक जाधव आदि मौजूद थे।

