चार मंजिला बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका
7 people killed after Sai Siddhi building slab collapsed in Ulhasnagar :
उल्हासनगर। मुंबई Mumbai से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर Ulhasnagar में चार मंजिला इमारत का स्लैब गिर गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। साई सिद्धी बिल्डिंग Sai Siddhi building में चौथी मंजिल से स्लैब सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। इस बिल्डिंग में कुछ लोगों की मलबे में फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। ठाणे महानगर पालिका की टीम रवाना हो गई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।



ये हादसा बीती रात करीब 9 बजे हुआ। 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त पांचवीं मंजिल पर कई लोग मौजूद थे। राहत की बात ये रही कि दूसरे किसी और मंजिल पर लोग नहीं थे। अब तक 7 शवों को मलवे निकाला जा चुका है। इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
कहा जा रहा है कि अभी 3-4 लोग और फंसे हो सकते हैं। वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। ये मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। इस इमारत में कुल 29 फ्लैट्स हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में 26 परिवार रहते थे।

हाल के दिनों में उल्हासनगर में दूसरी घटना है। इससे पहले 15 मई को भी यहां एक रिहाइशी इमारत का छज्जा गिर गया था जिससे तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

