कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर सहित अब इन जिलों में भी 60 से कम हुए कोरोना के आंकड़े.. और मौत 60 के पार.. देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 64 लोगों की जान गयी है। वहीं 24 घंटे में 2437 नये मरीज मिले हैं। प्रदेश में आज कुल टेस्ट 62358 हुए हैं, वहीं आज 5941 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
सूरजपुर में आज सर्वाधिक मरीज मिले हैं। सूरजपुर में आज 232 नये मरीज मिले हैं, जबकि सरगुजा में 175, जशपुर में 165, रायगढ़ में 154, जांजगीर में 162, रायपुर में 61 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 58, राजनांदगांव से 30, बालोद से 58, बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 26, धमतरी से 66, बलौदा बाजार से 117, महासमुंद से 86, गरियाबंद से 38, बिलासपुर से 74, कोरबा से 130, मुंगेली से 62, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 43, सरगुजा से 175, कोरिया से 125, बलरामपुर से 127, बस्तर से 103, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 47, सुकमा से 50, कांकेर से 41, नारायणपुर से 26, बीजापुर से 105, अन्य राज्य से 00 मरीज शामिल है ।
आज 2,437 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 5,941 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/97aXUHUyQ8
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 29, 2021

