BIG NEWS : खून से लथपथ मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच
बिलासपुर। बिलासपुर के मस्तूरी थाना से एक खबर आयी है यहां एक युवक की अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुँचकर पुलिस जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।


पढ़िए पूरी खबर–
मल्हार चौकी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की लाश रेस्टहाउस के पीछे से नगर पंचायत होते हुए डिडनेश्वरी मंदिर बाईपास रोड पर पड़ी हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग (35) वर्ष है और जिसके पास एक सायकल और एक बैग भी है जिसमें कपड़े और अन्य सामान है।
इसे भी पढ़ें– लॉकडॉउन ब्रेकिंग : पूरे प्रदेश में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 15 दिन बढ़ाने का बड़ा फैसला
जिस जगह में लाश मिली है वहा पास ही पड़े ईट एवं लकड़ी में खून लगा हुआ है। पुलिस जांच में ही इस मामले का खुलासा हो पायेगा यह दुर्घटना है या हत्या। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।

