April 18, 2026

IPL 2021: विराट कोहली की छुट्टी, ये खिलाडी हो सकते है टीम इंडिया के नए कप्तान

virat3

Rohit Sharma may be the new captain of Indian cricket team :


भारतीय क्रिकेट टीम Team India के पूर्व चीफ सेलेक्टर किरण मोरे ने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा Rohit Sharma को लेकर बड़ा बयान दिया है। मोरे ने कहा कि रोहित Rohit को सीमित ओवरों का कप्तान बनाया जा सकता है। मोरे ने एक इंटरव्यू में ये बयान दिया। पूर्व विकेटकीपर ने इशारा किया टेस्ट और सीमित ओवरों में अलग-अलग कप्तान हो सकते हैं।

बता दें कि टीम इंडिया Team India के कप्तान विराट कोहली virat kohli का वर्कलोड कम करने के लिए अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान बनाए जाने पर अब तक कई दिग्गजों अपने विचार रख चुके हैं। किरण मोरे ने कहा कि टीम इंडिया के टाइट शेड्यूल को देखते हुए भारत जल्द अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान के फॉर्मूले पर विचार कर सकता है।

निखरने वाले विराट कोहली एक चालाक कप्तान हैं, लेकिन तीनों फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर पाना किसी के लिए संभव नहीं है। मोरे ने आगे कहा कि कोहली को भी यह सोचना होगा कि वनडे और टी-20 में वह कितने समय तक कप्तानी कर सकते हैं। हो सकता है कि इंग्लैंड दौरे पर आप इस बारे में चर्चा सुने।

बता दें कि टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का खिताबी मुकाबला और इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी।

रोहित शर्मा को कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं और उन्होंने अपनी टीम को चैम्पियन भी बनाया है। रोहित ने टीम इंडिया के लिए 10 वनडे और 19 टी20 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 8 वनडे मैच और 14 टी20 मुकाबले में जीत हासिल की है। रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को एशिया कप और निदाहास ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट में चैम्पियन बनाया है।


You may have missed