देखें मर्डर का Live Video : अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने की कार सवार डॉक्टर दंपति की गोली मारकर हत्या
Doctor couple shot dead in Bharatpur district of Rajasthan :
जयपुर। राजस्थान Rajasthan के भरतपुर Bharatpur जिले के अटलबंद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कार में सवार डॉक्टर दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मारे गई दंपति की पहचान डॉ 46 साल के डॉ. सुदीप गुप्ता और 44 साल की उनकी पत्नी डॉ. सीमा गुप्ता के तौर पर पहचान हुई है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुलिस ने कहा, बाइक सवार बदमाशों की पहचान हो गई है और उन्होंने डॉक्टर दंपति की हत्या बदला लेने की लिए की है। भरतपुर पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्ना कुमार खमेसरा ने बताया कि दोनों बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर दंपती की हत्या बदला लेने के लिए की गई है।
डॉ. सीमा गुप्ता पर लगा था यह आरोप-
दरअसल, हमले में मारी गई डॉ. सीमा गुप्ता पर यह आरोप लगा था कि उन्होंने 2 साल पहले पति सुदीप गुप्ता की प्रेमिका दीपा गुर्जर और उसके बेटे की जलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में डॉक्टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को इस महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। दो साल पहले एक मकान में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इसके हत्या के लिए अंजाम दिया गया था। डॉक्टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे।
आईजी पीके खमेसरा बताया कि डॉक्टर सुदीप गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ सीमा गुप्ता और उनकी मां को नवंबर 2019 में एक महिला और उसके 5 साल के बच्चे की हत्या के मामले में जेल की सजा मिली थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर दंपति की गोली मार हत्या करने वाले बदमाशों की पहचान अनुज और महेश के रूप में की गई है। नवंबर 2019 में जिस महिला की हत्या हुई थी, अनुज उसका भाई है।
राजस्थानः भरतपुर में 2 बेखौफ बदमाशों ने डॉक्टर दंपति की कार के आगे बाइक लगाकर पहले उन्हें रोका. फिर उन्हें करीब जाकर गोली मार दी. इस वारदात दिनदहाड़े सड़क पर अंजाम दिया गया और बदमाश मौके से फरार हो गए. @BharatpurPolice हमलावरों की तलाश में जुटी है. #Murder @PoliceRajasthan pic.twitter.com/ptWSVSyxLS
— Parvez Sagar (@itsparvezsagar) May 28, 2021
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि दोनों बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने सर्कुलर रोड पर केंद्रीय बस स्टेंड के पास सुदीप गुप्ता (46) और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता (44) की हत्या कर दी। बता दें कि नवंबर 2019 में एक मकान में आग लगने की घटना में एक महिला और उसके पांच साल के बच्चे की मौत हो गई थी। डॉक्टर सुदीप गुप्ता के महिला के साथ संबंध थे।

