Allu Sirish : अल्लू अर्जुन ने अपने छोटे भाई के जन्मदिन पर शेयर की खास फोटो, और फैंस ने लगाई सोशल मीडिया पर आग
तेलुगू सिनेमा (Telugu Cinema) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के स्टारडम से हर कोई वाकिफ है। लोग उनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही, इसके साथ-साथ उनकी स्टाइल के भी फैन हैं, इसलिए अल्लू अर्जुन को ‘स्टाइलिश स्टार’ (Stylish Star) भी कहा जाता है। मगर जैसे कहावत है कि बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह, ऐसा ही कुछ अल्लू अर्जुन और उनके छोटे भाई (Allu Arjun Brother) अल्लू सिरीश (Allu Sirish) के लिए भी लोग कहते हैं।



अल्लू अर्जुन के लिए तो लोग पागल हैं ही, उनके छोटे भाई अल्लू सिरीश भी कम नहीं हैं। बेहद कम समय में अल्लू सिरीश ने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाल लिया है। अल्लू सिरीश आज अपना जन्मदिन #AlluSirish मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।
बड़े भाई अल्लू अर्जुन की पोस्ट वायरल–
उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन ने उनके जन्मदिन के मौके पर उनके साथ एक खास फोटो पोस्ट की है जो खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों भाई सफेद रंग के एथनिक ड्रेस में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

दोनों इस फोटो में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। अल्लू अर्जुन #AlluArjun ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- “मेरे सबसे बड़े मॉरल सपोर्ट, मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। आशा है कि तुम्हारा दिन बहुत अच्छा बीते और तुम्हारा साल बहुत प्यारा गुजरे।” #Sirish6

