इस जिले में सड़क किनारे लोगों ने देखा एलियन! अब वीडियो हो रहा जमकर वायरल
हजारीबाग। सोशल मीडिया में इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जहां अजीबो-गरीब आकृति सड़क पर देखे जाने पर लोगों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल हजारीबाग जिले के कटकमसांडी-चतरा रोड पर अजीबो-गरीब आकृति सड़क पर देखे जाने पर लोगों में हड़कंप मच गया है। 30 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें छड़वा डैम पुल पर एक अजीब सी इंसान रूपी आकृति दिखी है, जिसे देख कोई कह रहा है कि यह एलियन Alien है तो कोई कह रहा यह भूत Bhut है। आकृति सामने आने के बाद लोगों के बीच सोशल साइट पर जंग छिड़ गई है, कि यह एलियन है या इंसान और फिर भूत? फिलहाल यह वीडियो हजारीबाग में चर्चा का विषय बन गया है।
The video has become talk of the town. People are assuming it to be an Alien and it actually could be, keenly observe the 13th second of the video, A red Lapros wing UFO flying with jangling sound. Place-Near Hazaribagh,Jharkhand @isro @NASA @aajtak @ndtv @republic @BBCWorld pic.twitter.com/P4hcLf5yNn
— Ashutosh Gautam (@Ashutos32363607) May 29, 2021
बताया गया है कि एक युवक ने अपने मोबाइल से इसे शूट किया है। यह वीडियो शहर में धीरे-धीरे वायरल होते जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह एलियन है, कोई कह रहा है यह भूत है। तो कुछ लोगों का कहना है कि वह इंसान है। रात होने के कारण वीडियो में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन आकृति के लंबे-लंबे हाथ और लंबे-लंबे पैर हैं। आमतौर पर इस तहर की आकृति इंसानों की नहीं होती है।
वैज्ञानिक यह मानते हैं कि जिस तरह पृथ्वी पर मानव और दूसरे जीव-जंतु रहते हैं। ठीक इसी तरह हमारे आकाशगंगा में ऐसे हजारों-लाखों ग्रह हैं, जहां दूसरे जीव भी रहते हैं। पिछले कई वर्षों से इस पर रिसर्च चल रहा है। लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि आखिर एलियन दिखता कैसा है। हां, इंटरनेट पर उसकी एक तस्वीर देखी जा सकती है और लोग यह मान लेते हैं कि एलियन ऐसा ही दिखता होगा। ऐसी तस्वीरें कहीं भी दिखती है। फिलहाल इस वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और यह लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

