June 4, 2026

BIG NEWS : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट का बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े गिरफ्तार, लगा था ये बड़ा आरोप

IMG_20210530_184631

Bollywood actress Kangana Ranaut bodyguard Kumar Hegde arrested :


 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट (Kangna Ranaut) के बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े (Bodyguard Kumar Hegde) पर एक महिला ने रेप और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 377 में एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

 

अब पुलिस ने कंगना (Kangna Ranaut) के बॉडीगार्ड (Bodyguard) को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) को कर्नाटक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

बॉडीगार्ड (Bodyguard) के खिलाफ केस दर्ज करने वाली महिला ने बताया है कि कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) ने उनके साथ धोखाधड़ी भी की है, महिला का आरोप है कि कुमार हेगड़े (Kumar Hegde) ने उनसे 50 हजार रुपए भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं।

 

 

वहीं इस बीच कुमार ने महिला से मां की खराब तबीयत बताकर 50 हजार भी मांगे और फिर मुंबई छोड़ कर कर्नाटक चला गया। महिला ने बताया है कि वो शादी से पहले फिजिकल रिलेशन बनाने से कई बार मन कर चुकी थीं। लेकिन फिर भी कुमार ने उन्हें इसके लिए मजबूर किया था।


You may have missed