April 18, 2026

झगड़ते हुए इमारत के दूसरे माले से जा गिरे पति-पत्नी,जानिए फिर क्या हुआ आगे

IMG_20210530_200559

पति-पत्नी के बीच झगड़े तो आपने आमतौर पर देखे होंगे, लेकिन रूस Russia के मशहूर शहर सेंट पीटर्सबर्ग (St Petersburg) में जो हुआ, वो हैरान कर देने वाला है। Mirror Online के मुताबिक यहां एक इमारत में दूसरे माले पर रहने वाले पति-पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर हुआ, कि दोनों का जीवन खतरे में पड़ गया।


 

सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) में एक इमारत में दूसरे माले पर रहने वाले ओल्गा वोल्कोवा का उनकी पत्नी येवगेनी कार्लगिन से किसी बात पर झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इस कदर बढ़ा कि दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। दोनों झगड़ते हुए फ्लैट की बालकनी तक आ गए।

 

बालकनी में जब दोनों में हाथापाई हो रही थी, तो दोनों वहां लगी रेलिंग पर गिरे और उसे तोड़ते हुए 25 फीटे नीचे जमीन पर आ गिरे। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फोन करके एंबुलेंस को बुलाया गया।

 

पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं प्रत्यक्ष​दर्शियों ने बताया कि रेलिंग इतनी आसानी से टूट गई, जिसका अंदाजा भी लगाना बेहद मुश्किल है।

 

राहगीरों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा काफी तेज था। दोनों में हाथापाई हो रही थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ। घटना का पूरा वीडियो कैमरे में कैद हो गया, जो वायरल हो रहा है। हालांकि घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जो इस बात की जांच कर रहे हैं, कि रेलिंग आखिर टूटी कैसे।

 

प्रत्यक्षदर्शी डेनिस ने यहां के स्थानीय अखबार को बताया कि “मैं अपने सहयोगी के साथ चल रहा था। इस दौरान वह सड़क का वीडियो बना रहा था, तभी उसका ध्यान बालकनी में झगड़ रहे पति-पत्नी पर गया और घटना का वीडियो अचानक ही उसके मोबाइल में शूट हो गया।

 

जब वे दोनों बालकनी से गिरे, तो उन्हें गंभीर चोट आईं. पूरा माहौल अफरा-तफरी का हो गया था। गाड़ी का सायरन अचानक बजने लगा। लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहां एक चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा शख्स मौजूद था, जिसने तुरंत ही उनकी जांच की और बताया कि ये बच गए हैं, इन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। इसके बाद तत्काल ही एंबुलेंस को फोन किया गया।


You may have missed