Bigg Boss 15 : बिग बॉस के नए सीजन में नजर आ सकते है दया और रिया चक्रवर्ती सहित ये मशहूर सितारे..देखिए कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
मुंबई। टीवी के सबसे चर्चित और विवादित रियेलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) की नए सीजन के साथ एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने की तैयारी में है। मेकर्स अब सीजन 15 (Bigg Boss 15) की तैयारी में जुट गए हैं। आइए जानते हैं कौन हो सकता है इस शो का चेहरा।



रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी एक कपल एंट्री होगा, जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी और पति विवेक दहिया का नाम सामने आ रहा है।

बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि उन्हें बिग बॉस 15 के लिए अप्रोच किया गया है।

इसके अलावा एक्ट्रेस सनाया इरानी भी बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं। खबर है कि उन्होंने रियलिटी शोज के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन कर लिया है।

टीवी पर्सनालिटी अनुषा दांडेकर ऐक्टर करण कुंद्रा के साथ हुए ब्रेकअप के बाद सुर्खियों में आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस 15 का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया है।

तारक मेहता का उल्टा टीवी सीरियल ‘ताराक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दया भी इस सीजन में नजर आ सकती हैं।

टीवी एक्टर पार्थ को पिछले कई सीजन से मेकर्स शो में आने का ऑफर दे रहे हैं। खबर है कि पार्थ इस शो में नजर आ सकते हैं। फोटो साभार।

मशहूर शो ‘नागिन 5’ में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं सुरभि चंदना को भी इस शो के लिए एप्रोच किया गया है।

खबर है कि मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक शो में नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट की माने तो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो के मोहिसन खान भी बीबी 15 में दिखाई दे सकते हैं।

निया शर्मा को ‘खतरों के खिलाड़ी’ का हिस्सा बनने के बाद फैंस भी उन्हें सलमान खान के शो में देखने के लिए बेताब हैं।

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से मेकर्स संपर्क कर सकते हैं।

बिग बॉस 14′ के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य की गर्लफ्रेंड दिशा परमार शो में नजर आ सकती हैं।

