June 8, 2026

ऑस्ट्रेलिया में चूहा महामारी घोषित : सोते हुए लोगों को काट रहे चूहे और कर रहे फसले बर्बाद

IMG_20210530_132844

ऑस्ट्रेलिया। कोरोना महामारी के बीच ऑस्ट्रेलिया Australia सरकार चूहों के आतंक से परेशान है। ये चूहे न केवल फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि अब ये घरों में भी घुस रहे हैं। ये बिजली के तार चबा रहे हैं, जिससे घरों में आग लग रही है। साथ ही सोते समय लोगों को भी काट रहे हैं। इन सबसे परेशान होकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार Australian Government ने भारत से 5000 लीटर ब्रौमेडिओलोन जहर की मांग की है ताकि चूहों को खत्म किया जा सके।


न्यूज साउथ वेल्स News south wales में चूहों की तादाद एकदम बढ़ने से ‘माउस प्लेग’ Mouse plague घोषित कर दिया गया है। कृषि मंत्री एडम मार्शल Agriculture Minister Adam Marshall बताते हैं कि चूहे खेतों, घरों, छत, फर्नीचर से लेकर स्कूल और अस्पतालों तक में घुस रहे हैं। लोग चूहों की वजह से बीमार होने लगे हैं। सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं, क्योंकि चूहे फसलों को तबाह कर रहे हैं।’ एडम ने आगे कहा- ‘यदि हम वसंत तक चूहों को कम नहीं कर पाए तो न्यू साउथ वेल्स को आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझना पड़ सकता है।’

ऑस्ट्रेलियाई किसानों को उम्मीद थी कि बारिश के बाद उनकी कमाई होगी। लेकिन चूहों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया है। ब्रूस बार्न्स नाम के किसान ने बताया है कि वह बोगन गेट सिटी के पास अपने खेत में फसल लगाकर एक प्रकार से जुआ खेल रहे हैं। हम बस बुआई कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि मेहनत बेकार न जाए।


You may have missed