BREAKING : ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की ‘बबीता जी’ के खिलाफ मुंबई में दर्ज हुई FIR
FIR filed against Tarak Mehta inverted glasses’ Babita ji :


मुंबई। पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से लोगों को हंसाते हुए आ रहा है। शो के हर एक किरदान ने दर्शकों के दिल में अपनी स्पेशल जगह बना रखी है। इसी बीच इन गिरदारों में से एक बबीता जी ( Babita ji ) का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ( Munmun Dutta ) अपने एक वीडियो को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मुनमुन ( Munmun Dutta ) के एक वीडियो के चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं और कई सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेत्री को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

बता दे कि मुंबई पुलिस ने एक समुदाय के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के लिए ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से प्रसिद्ध हुई टेलीविजन अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामला अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर 9 मई को मेक-अप के संबंध में एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

यह वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर काफी प्रसारित हुआ था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘समुदाय के नेता और एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता नरेश बोहित (40) द्वारा गोरेगांव पुलिस थाने में 12 मई को दी गयी शिकायत के आधार पर दत्ता के खिलाफ 26 मई को मामला दर्ज किया गया।’ उन्होंने कहा कि चूंकि अभिनेत्री अंबोली पुलिस थाना क्षेत्र में रहती हैं, इसलिए शिकायत उक्त पुलिस थाने को भेज दी गयी। जांच के बाद बुधवार को अभिनेत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी।

इस टिप्पणी के बाद अभिनेत्री की काफी आलोचना हुई थी जिसके बाद 10 मई को उन्होंने माफी भी मांगी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अलग भाषायी परिवेश से होने के कारण उक्त शब्द के अर्थ से वह अनजान थीं। इससे पहले अभिनेत्री के खिलाफ ऐसे ही मामले हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी दर्ज हुए हैं।

