April 19, 2026

BIG NEWS: मदिरा प्रेमियों को अंग्रेजी शराब के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, फिलहाल अभी नहीं खुलेगी अंग्रेजी शराब की दुकान

ang

English liquor shop will not open in Chhattisgarh yet :


रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े कम होने के बाद जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। सभी तरह के दुकानों को तय समय में खोलने की अनुमति दी है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने अभी तक शराब दुकान को पूर्ण रूप से नहीं खोला है।

 

अनलॉक की प्रक्रिया में सिर्फ देशी शराब दुकान को खोलने की छूट दी है। वहीं अंग्रेजी शराब (English liquor) दुकान को अभी बंद रखा है। इसे लेकर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना के हालात अभी सुधरे हैं। लेकिन अंग्रेजी शराब (English liquor) दुकान को अभी नहीं खोला जाएगा। अभी थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

 

समीक्षा करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। वहीं शराब की बिक्री वर्तमान स्थिति के अनुरूप जारी रहेगी।


You may have missed