May 20, 2026

पुलिस ने फ्लैट में दबिश देकर पार्टी मनाते विदेशी युवती सहित 15 लोगों को किया इस हाल में गिरफ्तार

IMG_20210531_192005

15 people arrested, including foreign woman partying in Noida flat:


नोएडा। एक ओर जहां कोरोना संक्रमण को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडॉन लगाया गया है। तो वह दूसरी तरह कुछ लोग लगातार नियमों का उल्लंघन करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है, जहां पुलिस की टीम ने देर रात फ्लैट में दबिश देकर एक विदेशी युवती सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पति-पत्नी भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मामला नोएडा सेक्टर 93 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं। मामले की सूचना के आधार पर पुलिस ने एटीएस विलेज के दो फ्लैट में दबिश दी। यहां पुलिस की टीम ने फ्लैट के मलिक, उसकी पत्नी और यूक्रेन की एक महिला सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं, पुलिस की टीम ने मौके से इन तीनों के कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा, अलग-अलग ब्रांड की 7 बोतल अंग्रेजी शराब, सात हुक्के, 12 हुक्कों के पाईप, 12 चिलम, हुक्के में उपयोग की जाने वाली तम्बाकू के फ्लेवर की 16 डिबिया और 30 माउथ पीस, 06 टॉनिक वाटर कैन भी जब्त किया है।


You may have missed