June 5, 2026

रायपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में आज से खुलेंगे बार-होटल, सरकार ने जारी किया दिशा-निर्देश

club_bar_facebook

Bar-hotels will be opened in these districts of the state including Raipur from today :

रायपुर। प्रदेश में आज से बार और होटलों को खुलने की अनुमति मिल गई है। वहीं अभी रविवार संपूर्ण लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रदेश में एक जून से बार, होटल और क्लब खुल सकेंगे। फिलहाल छूट 18 जिलों में लागू रहेगी, जिन जिलों में 5 फीसदी से कम संक्रमण दर है।


प्रदेश में पहले की तरह दुकानों को शाम 6 बजे के बाद खोलने की अनुमति नहीं होगी और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। जिन जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से ज्यादा है जैसे रायगढ़, जांजगीर, सूरजपुर वहां पहले की तरह सख्ती जारी रहेगी। छूट फिलहाल 18 जिलों को मिलेगी क्योंकि इनमें या तो संक्रमण की दर 5 प्रतिशत या उससे कम है। इसके अलावा सभी जिलों में धारा 144 अब भी लागू रहेगा।

5 फीसदी से कम संक्रमण दर वाले जिले-
नारायणपुर, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव और कांकेर जिलें में अभी संक्रमण की दर 2 प्रतिशत। कोरबा जिले में 3 प्रतिशत, बिलासपुर, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, सरगुजा,सुकमा,बीजापुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में 4 प्रतिशत, बलरामपुर, दंतेवाड़ा और जशपुर जिले में अभी 5 प्रतिशत है।

सरकार ने अपनी गाइडलाइन में सख्ती से कहा है कि इन छूट के बावजूद लोगों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। वहीं सभी जिलों में व्यापारियों को ज्यादा से ज्यादा होम डिलीवरी पर जोर देने की भी बात सरकार के आदेश में कही गई है। गाइडलाइन के मुताबिक रजिस्ट्री ऑफिस 5 फीसदी से ज्यादा संक्रमण वाले जिलों में भी सामान्य समय में खुल सकेंगे।


You may have missed