April 18, 2026

Yeh Rishta Kya Kahlata Hai : `ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम करण मेहरा गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

ye rishta

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai fame Karan Mehra arrested:

मुंबई। एक्टर करण मेहरा (Karan Mehra) और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस निशा रावल के बीच कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी। अब खबर आ रही है कि करण मेहरा (Karan Mehra) को पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस वक्त करण मेहरा (Karan Mehra) गोरेगांव पुलिस स्टेशन में हैं और मुंबई पुलिस उनका बयान दर्ज कर रही हैं।


पिछले काफी दिनों से करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें आ रही थी। इस बारे में कपल से बात भी की गई थी। लेकिन एक्टर ने इस पर कुछ भी कहने से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन निशा रावल ने सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया था और कहा था हमारे बीच सब कुछ ठीक है। अब करण (Karan) की गिरफ्तारी से बात साफ हो गई है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं है।

बता दें, करण मेहरा और निशा रावल की मुलाकात साल 2008 में फिल्म `हंसते हंसते` के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा (Karan Mehra) बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। एक्टर होने के साथ-साथ करण मेहरा फैशन ग्रेजुएट भी हैं। निशा को देखते ही करण मेहरा को उनसे प्यार हो गया था। कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली थी।

अभिनेता करण मेहरा (Karan Mehra) टीवी की दुनिया में सबसे लोकप्रिय नाम है, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो `ये रिश्ता क्या कहलाता है`(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में नैतिक सिंघानिया की मुख्य भूमिका में थे। उनके साथ लीड रोल में हिना खान थीं, जिन्होंने अक्षरा का रोल निभाया था। करण ने `बिग बॉस 10` में भी भाग लिया था और निशा के साथ `नच बलिए 5`(Nach Baliye 5) और `किचन चैंपियन 5`(Kitchen Champion 5) का भी हिस्सा रहे थे।


You may have missed