BIG NEWS : फिर से बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, एम्स में कराए गए भर्ती
Union Education Minister Dr Ramesh Pokhriyal Nishank sudden health deteriorated:
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल (Ramesh Pokhriya) निशंक की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पहले हुए कोरोना के कॉप्लीकेशन के चलते उन्हें भर्ती किया गया है।


बता दें कि शिक्षा मंत्री निशंक ने 21 अप्रैल को ट्वीट कर बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि मेरे संपर्क में आए सभी लोग कोरोना टेस्ट करवाएं।

मंत्री ने कहा था कि मंत्रालय का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा। 61 वर्षीय मंत्री कई दिनों तक चले इलाज के बाद वह रिकवर हुए थे, लेकिन एक बार फिर से उन्हें पोस्ट कोविड जटिलताओं से जूझना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब पोस्ट कोविड खतरों को लेकर चिंताएं जताई जा रही है। क्योंकि कोरोना से ठीक होने के बाद भी लोग शारीरिक स्थिलता, मानसिक बीमारियों, फेफड़ों एवं दिल संबंधी बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं।

