June 3, 2026

11वीं के छात्र के साथ स्कूल टीचर हुई फरार, लॉकडाउन में अपने घर पर पढ़ाती थी चार घंटे ट्यूशन

teachar

School teacher absconded with a 17 year old student:


पानीपत। हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां आरोप है कि एक निजी स्कूल की टीचर (School teacher) 11वीं में पढ़ने वाले अपने 17 साल के एक स्टूडेंट (student) को बहला-फुसला कर उसे लेकर फरार हो गई है, पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर तलाकशुदा है और अपने मायके में ही रह रही थी।

पढ़िए पूरी खबर-
नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है, उनके अनुसार बेटा हर रोज की तरह 29 मई को भी दोपहर 2 बजे लेडी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गया था लेकिन उसके बाद लौट कर नहीं आया। टीचर के घरवालों ने पहले तो इस पर कई घंटे तक कुछ नहीं कहा, फिर टीचर के पिता ने बेटे के गायब होने की जानकारी दी। आरोपी महिला उसकी क्लास टीचर है।

घर से अचानक गायब हुए दोनों-
नाबालिग छात्र पिछले दो सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था, लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा, दोनों अचानक 29 मई को गायब हो गए। दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए।


You may have missed