कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में फिर बढ़ा कल की तुलना में आज मौत का आंकड़ा..इन 6 जिलों में कोरोना का आंकड़ा 100 के पार
रायपुर। रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 1792 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं 40 लोगों की मौत हुई है। हालांकि मौत का आंकड़ा कल की तुलना में ज्यादा है, लेकिन पिछले महीने जिस तरह का मौत का मंजर सामने आया था, उसकी तुलना ये आंकड़ा बेहद कम है। प्रदेश में आज कुल 3244 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं।
अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 31635 रह गयी है। जांजगीर में आज सर्वाधिक 166 मरीज मिले हैं, जबकि बलौदाबाजार में 130, रायगढ़ में 133, सरगुजा में 102, जशपुर में 103, सूरजपुर में 138 मरीज मिले हैं। दुर्ग से 36, राजनांदगांव से 33, बालोद से 30, बेमेतरा से 17, कबीरधाम से 8, रायपुर से 94, धमतरी से 66, महासमुंद से 67, गरियाबंद से 32, बिलासपुर से 33, कोरबा से 69, मुंगेली से 20, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 39, कोरिया से 99, बलरामपुर से 66, बस्तर से 53, कोंडागांव से 29, दंतेवाड़ा से 36, सुकमा से 90, कांकेर से 20, नारायणपुर से 20, बीजापुर से 60, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।
आज 1,792 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 3,244 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/XUenFb5iQn
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 2, 2021

