June 3, 2026

RAIPUR NEWS : मंत्रालय जा रही दो बसों में जोरदार टक्कर, कुछ कर्मचारियों को आयी चोटें

VIPP

Collision between two buses in Raipur VIP Road:

रायपुर। राजधानी रायपुर (Raipur) के वीआईपी रोड (VIP Road) में मंत्रालय जा रही दो बसों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, बस में सवार अधिकारियों-कर्मचारियों को मामूली चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार वीआईपी चौक के पास सामने वाली पहली बस ने जोरदार ब्रेक मार दिया। इसके चलते पीछे वाली बस भीड़ गई। टक्कर होने से बस में बैठे कर्मचारी-अधिकारियों को चोटें आई। हादसे के बाद कर्मचारियों ने बस कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। दोनों बसें कर्मचारी-अधिकारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय-संचालनालय जा रहे थे।



You may have missed