Sherni Teaser: शेरनी Vidya Balan की दहाड़ सुनने के लिए तैयार हैं?
Actress Vidya Balan released the teaser of the film 'Sherni':
अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘शेरनी’ का टीजर (Sherni Teaser) जारी किया। अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने फिल्म की पहली क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा, एक बाघिन हमेशा रास्ता जानती है। शेरनी की दहाड़ सुनने के लिए तैयार हैं? यह आधिकारिक टीजर है। आज 2 जून को ट्रेलर आउट होगा।


उनका वॉयस ओवर टीजर में कहता है कि फिल्म में एक वन अधिकारी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अपनी टीम के साथ जंगल में कुछ खोजती नजर आ रही है। जंगल कितना भी घना क्यूं ना हो, शेरनी अपना रास्ता ढूंढ ही लेती है।
शेरनी का निर्देशन फिल्म ‘न्यूटन’ के निर्देशक अमित मसुरकर ने किया है और इसमें नीरज काबी, विजय राज, शरत सक्सेना, मुकुल चड्ढा, बृजेंद्र कला और इला अरुण भी सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म को जल्द ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।
A tigress always knows the way!
Ready to hear the #Sherni roar? Here’s the Official Teaser.
Trailer out, June 2.
Meet #SherniOnPrime, June 2021. @PrimeVideoIN @tseriesfilms@TSeries@Abundantia_Ent@vikramix@ShikhaaSharma03@AasthaTiku
#AmitMasurkar #BhushanKumar pic.twitter.com/Fre6hE5RwE— vidya balan (@vidya_balan) May 31, 2021

