June 3, 2026

गैस सिलेंडर फटने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत, पूरे इलाके में गूंज उठी विस्फोट की धमक

fatne

7 killed in gas cylinder explosion in Gonda district of Uttar Pradesh:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के गोंडा (Gonda) जिले के टिकरी गांव के एक घर में में मंगलवार देर रात गैस सिलेंडर (gas cylinder) फटने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना बड़ा था कि विस्फोट की धमक पूरे इलाके में गूंज उठी। इस हादसे में 14 लोगों को बचाया गया है और 7 घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य जारी है एवं सम्पूर्ण मामले की जांच की जा रही हैं। पुलिस को आशंका है कि विस्फोट के दौरान मलबे में और लोग भी हो सकते हैं।


You may have missed