April 19, 2026

कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में आज कोरोना का आंकड़ा 1800 से भी कम..सिर्फ 3 जिलों में मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 1619 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है। और 3,854 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही 22 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।।

अच्छी बात ये है कि प्रदेश के 28 जिलों में से सिर्फ तीन जिले ही ऐसे बचे हैं जहां मरीजों का आंकड़ा 100 से ज्यादा है। प्रदेश आज सबसे ज्यादा मरीज रायगढ़ में मिले हैं। रायगढ़ में 135 और सूरजपुर में 107 मरीज मिले हैं। रायपुर में आंकड़ा घटकर अब 70 रह गया है। दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 13, बालोद से 36, बेमेतरा से 8, कबीरधाम से 24, धमतरी से 57, बलौदा बाजार से 78, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 42, कोरबा से 98, जांजगीर- चाम्पा से 95, मुंगेली से 27, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 23, सरगुजा से 83, कोरिया से 68, बलरामपुर से 93, बस्तर से 78, कोंडागांव से 40, दंतेवाड़ा से 40, सुकमा से 86, कांकेर से 10, नारायणपुर से 15, बीजापुर से 78, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed