सोशल मीडिया पर छाया शाहरुख खान का हमशक्ल..लोग कॉमेंट्स करके बोले भाई तू तो छा गया!
नई दिल्ली: यूं तो आए दिन हमें बॉलीवुड के लगभग मशहूर सितारों के हमशक्ल देखने को मिल जाते हैं, चाहे वो सलमान खान हों या ऋतिक रोशन, लेकिन इस बार जिस शख्स की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसे देख आप भी धोखा खा जाएंगे



इस शख्स का नाम इब्राहिम कादरी (Ibrahim Qadri) है, जो हर एंगल से और हूबहू बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की तरह दिखता है।

इब्राहिम कादरी का चेहरा सुपरस्टार से इतना मिलता-जुलता है कि खुद शाहरुख खान भी पहली नजर में उन्हें देखकर हैरान हो जाएंगे
इंस्टाग्राम पर इब्राहिम कादरी काफी मशहूर हैं, उन्हें इस सोशल नेटवर्किंग साइट पर 43 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं

इब्राहिम कादरी अपने बढ़ते हुए फैन फॉलोइंग को देखते हुए इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं
वह आए दिन अफनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन सिर्फ शाहरुख की स्टाइल में.

