July 20, 2026

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से मेडिकल अफसर की मौत

20210530_161148

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे है। इन बढ़ते मामलो में कुछ मरीजों की मौत भी हो चुकी है, वहीं इस बीमारी ने आज एक मेडिकल अफसर की भी जान ले ली, जिससे यहां हड़कंप मचा हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल अफसर डॉ. बीपी सोनकर को ब्लैक फंगस की शिकायत के बाद राज्य के सबसे बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मेकाहारा में उपचार के लिए दाखिल किया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वे शहर के पुलिस परिवार कल्याण चिकित्सालय के मेडिकल ऑफिसर के तौर पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि डॉ. सोनकर ब्लैक फंगस से पहले कोरोना की चपेट में आए थे। कोरोना को हराने के बाद वे ब्लैक फंगस के चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि ब्लैक फंगस का असर उनके ब्रेन तक पहुंच गया था। डॉ. सोनकर का ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार नहीं दिखा। अंतत: उन्होंने आज दम तोड़ दिया। उनके निधन के बाद मेकाहारा में ब्लैक फंगस को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना को हरा चुके और कोरोना से लड़ रहे लोगों में ब्लैक फंगस को लेकर भी खौफ देखने को मिल रहा है। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस से कई मौतें हो चुकी है, वहीं कई मरीजों का इलाज चल रहा है। रायपुर के अलावा बिलासपुर के सिम्स में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज चल रहा है।


You may have missed