September 12, 2026

पति ने शादी में जाने से मना करने पर पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जाने कहा की है यह घटना

fansi

कोरोना संक्रमण फैलने का हवाला देकर पति ने पत्नी को शादी में जाने से रोक दिया। जिससे गुस्सा होकर विवाहिता ने दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा लिया। एक साल पूर्व ही उसकी की शादी हुई थी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से उतरवा कर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 

देहात कोतवाली के फुटहा स्थित कांशीराम आवास कालोनी के ब्लाक नम्बर 11 के कमरा नम्बर 131 में निवासरत 21 वर्षीय पिंकी भारद्वाज पत्नी किशन मिश्रा की लाश बुधवार रात में कमरे की खिड़की से दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली।

 

पिंकी की मां, दो बहनें व पति भोजन के बाद छत पर चले गए थे। जब कुछ देर बाद नीचे आए तो कमरे का नजारा देखकर दंग रह गए। घर में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही कोतवाल प्रेम पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव उतरवाया।

 

पुलिस तहकीकात में पता चला कि पिंकी की शादी एक वर्ष पूर्व ही श्रावस्ती जिले के कोतवाली व मुकाम भिनगा निवासी किशन मिश्रा से हुई थी। किशन ने इस कालोनी में आवास आंवटित कराया हुआ था। वह मेहनत मजदूरी कर आजीविका चला रहा था।

 

उसकी सास व दो सालियां भी इसी कमरे में रह रही थी। पिंकी किसी रिश्तेदारी में शादी में जाने की जिद कर रही थी। जबकि पति कोविड के मद्देनजर जाने से मना कर रहा था। गुरुवार सुबह मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


You may have missed