Raipur News: शराब भट्टी के पास पेड़ पर लटकी मिली एक युवक की लाश, पुलिस कर रही मामले की जाँच
Dead body of a young man found near liquor shop in Raipur:
रायपुर। राजधानी (Raipur) में शराब दुकान (liquor shop) के पास एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है। मृतक फंदे पर लटका मिला है। यह पूरा मामला राजधानी के माना शराब भट्टी (Mana liquor shop) के पास का है। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है।


पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार युवक की लाश तीन से चार दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कवर्धा निवासी वेद राम ठाकुर के रूप में की है। मौके पर जांच के लिए माना पुलिस और एफएसएल की टीम मौजूद है।
बताया जा रहा है कि शराब भट्टी के पास अजीब सी बदबू आने पर लोगों ने इसका पता लगाया। वहीं पेड़ पर युवक की लाश देख लोग सहम गए। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जल्द ही मामले में मीडिया को बयान देगी।

