April 18, 2026

राहत की खबर! प्रदेश में आज कोरोना के आंकड़े और मौत के आंकड़े दोनों में आई जबरदस्त गिरावट

coco

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की लॉकडाउन के बाद से कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज 1460 नये मरीज मिले हैं, वहीं 23 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं आज कोरोना से 3188 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। छत्तीसगढ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 26977 रह गयी है।

जशपुर में आज सबसे ज्यादा 117 मरीज मिले हैं, वहीं रायगढ़ में 104 नये मरीज मिले हैं। है कि प्रदेश के 26 जिलों में आंकड़ा मरीजों का 100 से कम आया है। दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 13, बालोद से 35, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 18, रायपुर से 71, धमतरी से 87, बलौदा बाजार से 80, महासमुंद से 74, गरियाबंद से 15, बिलासपुर से 23, कोरबा से 57, जांजगीर चांपा से 69, मुंगेली से 19, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 21, सरगुजा से 91, कोरिया से 60, सूरजपुर से 97, बलरामपुर से 59, बस्तर से 69, कोंडागांव से 32, दंतेवाड़ा से 33, सुकमा से 82, कांकेर से 14, नारायणपुर से 28, बीजापुर से 36


You may have missed